नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने फाइलेरिया दवा खाकर जनता को जागरूक किया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने फाइलेरिया दवा खाकर जनता को जागरूक किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

10 से 25 फरवरी तक जिलेभर में सामूहिक दवा सेवन अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति गतिविधि आयोजित की जाएगी
बालोद ACGN :- कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों और जनदर्शन में आए आम नागरिकों के साथ फाइलेरिया की दवाई का सेवन किया और जिले के हर नागरिक को अनिवार्य रूप से दवा लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों से फैलने वाला गंभीर रोग है जो हाथ-पैर में स्थायी सूजन और विकलांगता पैदा कर सकता है और बच्चों में कृमि संक्रमण, एनीमिया और पढ़ाई में बाधा भी ला सकता है। कलेक्टर ने दवाई पूरी तरह सुरक्षित और शासन द्वारा अनुशंसित बताई और कहा कि कभी-कभी हल्का चक्कर, मतली या कमजोरी हो सकती है, जिसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जनदर्शन में आए लोगों से उनके सवाल और समस्याएं भी सुनी।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार के राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 25 फरवरी 2026 तक जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्र और निर्धारित बूथों से लगभग 8 लाख 13 हजार 866 लोगों को दवा निःशुल्क खिलाई जाएगी। दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मी की निगरानी में सुनिश्चित किया जाएगा जिससे हर नागरिक तक सही तरीके से दवा पहुंचे और फाइलेरिया का संक्रमण खत्म किया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now