नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिये लम्बित अपराधों को शिकायतों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिये लम्बित अपराधों को शिकायतों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मुंगेली – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा आज जिला मुंगेली प्रवास के दौरान सर्वप्रथम थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना के रजिस्टरों की जांच की गई तथा थाना प्रभारी , विवेचकों एवं मुहर्रिर को निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाश चेकिंग कर स्पष्ट उल्लेख रोजनामचा में दर्ज करने , तख्ती में प्रविष्टि करने , थाना परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करनेक्ष, रजिस्टर अद्यतन रखने तथा सीसीटीएनएस व सायबर पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के संवाद सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कीर छाबड़ा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिला मुंगेली प्रथम प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से रोड एक्सीडेंट की मृत्यु दर में कमी लाने , अपराध की रोकथाम मे सायबर क्राइम तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग करने , आम नागरिको से मुलाकात कर बीट प्रणाली के माध्यम से आसूचना संकलन करने , सशस्त एप का उपयोग कर चोरी गये वाहनों की पतासाजी व बरामदगी करने , जिले के समस्त थाना/चौकी में अनुभव नामक क्यू आर कोड के माध्यम से आमजनता का पुलिस के प्रति फीडबैक लेने और बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। इसी कड़ी में क्राइम मीटिंग के दौरान जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृण रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त एवं पेट्रोलिंग करने , आदतन अपराधियों व निगरानी बदमाशों पर सतत नजर रखने , रात्रि में संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की पूछताछ व जांच करने , असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने तथा बीट प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू कर तीन ग्रामों में एक आरक्षक का चयनित कर ग्रामों में होने वाले घटनाओं की जानकारी हेतु निर्देश दिये गये। जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को गंभीर मामलों में स्वयं विवेचना कर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु हिदायत दी गई। मीटिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मानिटरिंग में संचालित सशक्त एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त एप्लीकेशन के माध्यम से पूरे राज्य में लावारिस अवस्था में मिले वाहनों की तत्काल पहचान संभव होगी तथा चोरी गये वाहनों मोटरसायकल , कार आदि की पतासाजी कर न्यायालय के आदेशानुसार वाहन मालिकों को सुपुर्द किया जा सकेगा। साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों , विशेषकर चोरी , लूट , डकैती एवं वाहन चोरी के मामलों में शीघ्र आरोपी गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी के निर्देश दिये गये। सशक्त एप के माध्यम से जिले में पांच मोटरसायकल की बरामदगी पश्चात विधिसम्मत कार्यवाही की गई है जिसके लिये पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा मुंगेली पुलिस को बधाई दी गई। मीटिंग पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल का भ्रमण किया गया। उन्होंने कहा कि टेक्नॉलाजी जिंदगी का अंग है। अपराधी से एक कदम आगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियो को रहना है व एनसीसीआरपी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित ना रखने , म्यूल बैंक खातों एवं फर्जी नंबर जारी करने वाले पीओएस एजेंटों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुये मोबाइल फोन की रिकवरी कर मोबाइल धारकों को वापस दिलाने तथा बढ़ते सायबर अपराधों को देखते हुये स्कूल एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के लिये सायबर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी प्रदान किये गये। जिले के थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का भ्रमण कर रिकार्ड दुरूस्थ रखने व आम जनता से मधुर व्यवहार रखने हिदायत दी गयी। भ्रमण के दौरान अपग्रेडेट कंट्रोल रूम व जिले में लगे हाईटेक कैमरों का निरीक्षण किया व फिंगर प्रिन्ट शाखा के रिकार्ड को एनालिसिस करने पर फिंगर प्रिन्ट स्टॉफ को नगद ईनाम से पुरूष्कृत किया गया और जिला विशेष शाखा का निरीक्षण किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now