नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संकल्प महिला मंडल ने आंगनबाड़ी केंद्र कोहड़िया के बच्चों में बांटे उपहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संकल्प महिला मंडल ने आंगनबाड़ी केंद्र कोहड़िया के बच्चों में बांटे उपहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में सामाजिक सहभागिता की सराहनीय पहल
कोरबा ACGN :- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम स्थित संकल्प महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कोहड़िया के बच्चों के बीच उपहार पैकेट वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम के दौरान संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह ने बच्चों को स्वयं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल लगातार बच्चों और महिलाओं के हित में सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहा है और आगे भी इस दिशा में कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, सदस्य मनीषा पांडेय, कविता पंड्या, सचिव संगीता कोरम, सहसचिव मंजूषा बरदिया, कोषाध्यक्ष हर्षिता श्रीवास्तव तथा सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now