समाज भवनों को मिली नई पहचान, मंत्री लखनलाल देवांगन ने विकास कार्यों की दी सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कन्नौजिया राठौर समाज भवन का लोकार्पण, साहू समाज तैलिक विकास समिति भवन की रखी आधारशिला
कोरबा ACGN :- कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने रविवार को शहर में सामाजिक विकास को नई गति देते हुए कन्नौजिया राठौर समाज के 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही साहू समाज तैलिक विकास समिति बालको नगर के भवन एवं अन्य विस्तार कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर विकास की सौगात दी।

मैगजीन भाटा दादर खुर्द स्थित कन्नौजिया राठौर समाज के वार्षिक सम्मेलन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कन्नौजिया राठौर समाज हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और समाज का स्नेह एवं आशीर्वाद प्रारंभ से ही उन्हें मिलता रहा है। उन्होंने स्मरण कराया कि महापौर कार्यकाल के दौरान इस भवन की नींव रखी गई थी और समाज की मांग पर 25 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। आज ऊपरी तल का लोकार्पण करना उनके लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर मंच विकास के लिए 7 लाख रुपये की अतिरिक्त घोषणा भी की गई।

कन्नौजिया राठौर समाज के जिला अध्यक्ष सीताराम राठौर ने कहा कि कोरबा नगर को ऐसा नेतृत्व मिला है जो हर समाज के साथ आत्मीयता से जुड़ा है। समाज की प्रत्येक मांग पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं और समाज का आशीर्वाद सदैव मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ रहेगा।

इसके पश्चात मंत्री लखनलाल देवांगन बालको नगर में आयोजित साहू समाज तैलिक विकास समिति के भूमि पूजन एवं स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी साहू समाज की पहचान है, जिसके कारण समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। अन्य समाजों को साथ लेकर चलने की भावना साहू समाज की विशेषता है। उन्होंने कहा कि समाज का स्नेह और माता कर्मा का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों के लिए लगातार संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शहर के समग्र विकास के साथ-साथ सभी समाजों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर के साथ-साथ प्रत्येक समाज की सेवा और विकास नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अल्प समय में विकास कार्यों के नए मानक स्थापित किए हैं और समाजों को निरंतर सहयोग दिया है।
कार्यक्रमों में सभापति नूतन सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद मुकुंद कंवर, तरुण राठौर, सुभाष राठौर, कन्हैयालाल राठौर, हेमचंद राठौर, राघवेंद्र राठौर, श्यामलाल राठौर, कन्हैया राठौर, जिला पंचायत सभापति आशा साव सहित कन्नौजिया राठौर समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं बालको नगर कार्यक्रम में पार्षद सत्येंद्र दुबे, मंगल बंदे, सीमा कंवर, कृपाराम साहू, मुकुंद कंवर, समिति संरक्षक गोरेलाल साहू, अध्यक्ष अमरदास साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






