साहू समाज हर क्षेत्र में अग्रणी, मेहनतकश और सम्मानीय: उपमुख्यमंत्री अरूण साव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण और भूमिपूजन समारोह में उपमुख्यमंत्री ने दी 25 लाख की राशि
बालोद ACGN :- जिला मुख्यालय बालोद के साहू सदन में आयोजित जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं दानवीर भामाशाह छात्रावास भवन के भूमिपूजन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि साहू समाज मेहनत, साधना और त्याग के कारण प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी और सम्मानीय समाज है। समाज के लोग अपने उत्कृष्ट योगदान और मानवीय गुणों के कारण हर क्षेत्र में सम्मान प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने जिला साहू सदन में बने छात्रावास भवन का भूमिपूजन किया और बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने सामाजिक संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों को समाज से जुड़कर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की अपील की। उपमुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, सामाजिक भवनों का उपयोग रोजगारमूलक गतिविधियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए करने की भी समझाईश दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू ने की। समारोह में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, श्रीमती रमशीला साहू, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, राज्य दुग्ध महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित कई गणमान्य सामाजिक प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि भक्तमाता कर्मा के आशीर्वाद और समाज के सहयोग से वे साहू समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रमुखों और स्वजातिजनों का भी सम्मान किया गया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






