नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों को 4.25 लाख रुपए के वाद्य यंत्र अनुदान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों को 4.25 लाख रुपए के वाद्य यंत्र अनुदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कवर्धा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कवर्धा ACGN :- उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर क्षेत्र की 17 कबीर कुटियों में भजन, सत्संग, कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों के क्रय हेतु 4 लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए। प्रत्येक कबीर कुटी को जनसंपर्क मद से 25–25 हजार रुपये का स्वैच्छिक अनुदान प्रदान किया गया।
यह पहल कबीरपंथी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन को सुदृढ़ बनाने और नियमित कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। लंबे समय से वाद्य सामग्री की आवश्यकता को देखते हुए यह सहायता समाज के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अनुदान प्राप्त कबीर कुटियों में शामिल हैं – श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ग्राम जुनवानी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम धमकी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम सोनपुरी रानी, श्री सतगुरु कबीर सत्संग समिति ग्राम रबेली, सदगुरु कबीर कुटी पनिका समाज कवर्धा, सदगुरु कबीर कुटी सेवा समिति ग्राम मजगांव, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम भोंदा नवापारा, ग्राम उसरवाही, बारहठी, कबीर कुटी सत्संग समिति ग्राम कांपा, चिटकी, जरहाटोला, महराटोला, बसिनझोरी, सोहागपुर और बोडला क्षेत्र की अन्य कबीर कुटियां।
उल्लेखनीय है कि इस सहायता की सिफारिश श्री गोवर्धन साहू द्वारा की गई थी, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से कबीर कुटियों के लिए वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now