मरवाही पुलिस की संवेदनशील पहल: चार घंटे से कमरे में बंद, हाथ में धारदार हंसिया लिए 14 वर्षीय नाबालिक बालिका की जान बचाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
मरवाही, 03 फरवरी 2026: मरवाही पुलिस ने त्वरित और मानवीय कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय बालिका की जान बचाई। पारिवारिक नाराज़गी के चलते बालिका स्वयं को कमरे में बंद कर चुकी थी और हाथ में लोहे का हंसिया लेकर आत्मघाती धमकी दे रही थी।
थाना मरवाही को सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देश एवं एसडीओपी गौरेला श्री राजेश देवांगन और एसडीओपी मरवाही श्री श्याम सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री शनिप रात्रे टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पहुँचे।
परिजनों और मोहल्लेवासियों द्वारा बालिका को समझाने का प्रयास असफल रहने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने साहसिक निर्णय लेते हुए दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। बालिका के हाथ से हंसिया सुरक्षित रूप से छीना गया और उसे सकुशल बाहर निकाला गया।
बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूर्णतः स्वस्थ बताया। बालिका एवं उसकी माता को समझाइश देकर सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।
इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से निरीक्षक श्री शनिप रात्रे – थाना प्रभारी मरवाही, सहायक उप निरीक्षक श्री कांतिलाल वानी, प्रधान आरक्षक श्री अशोक गौतम, आरक्षक श्री मनोज मरावी, महिला आरक्षक श्रीमती कमलेश जगत कि सराहनीय भूमिका रही
मरवाही पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने न केवल एक नाबालिक की जान बचाई, बल्कि एक परिवार को बड़े संकट से उबारा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






