नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कौशल उन्नयन से युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कौशल उन्नयन से युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रायपुर, / मुख्यमंत्री

श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे युवाओं को अधिक से अधिक कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दें, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश महानदी भवन, रायपुर में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
श्री साय ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नए उद्योग स्थापित होंगे, और इन उद्योगों में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को रोजगार मेले आयोजित करने, आईटीआई के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण केंद्रों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली (एईबीएएस) का प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशिक्षित युवाओं से फीडबैक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4 लाख 90 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिनमें से 2 लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राज्य में वर्तमान में 356 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाएं (वीटीपी) और 207 पंजीकृत कोर्स संचालित हैं।
केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत राज्य में हब-एंड-स्पोक मॉडल पर 6 क्लस्टर का चयन किया गया है, जिसके माध्यम से आईटीआई के उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत, राज्य सरकार की 33 प्रतिशत और उद्योगों की न्यूनतम 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी जोर दिया। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर सहित 9 जिलों में लगभग 2,300 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा गया है। इस वर्ष इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में 31 प्रतिशत और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, विभागीय सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, उद्योग सचिव रजत कुमार, श्रम सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री विजय दयाराम के., स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण अरोरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now