नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दर्री पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिक अपहरण व शोषण का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दर्री पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिक अपहरण व शोषण का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


दर्री पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाबालिक से शारीरिक शोषण का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, अपहृत बालिका सकुशल बरामद

कोरबा: ACGN। नाबालिक बालिका के अपहरण एवं शारीरिक शोषण जैसे अत्यंत गंभीर अपराध में दर्री पुलिस ने तेज, संवेदनशील और प्रभावी अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजस्थान के जयपुर जिले से गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया है। यह पूरी कार्रवाई दर्री पुलिस की सतर्कता, पेशेवर दक्षता और सटीक समन्वय का सशक्त उदाहरण है।
प्रकरण में दिनांक 19 जनवरी 2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना दर्री में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिक बेटी को मेन रोड गोपालपुर निवासी सूर्यप्रकाश यादव बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। आवेदन के आधार पर थाना दर्री में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपी सूर्यप्रकाश यादव पिता स्वर्गीय कृष्ण कुमार यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी मेन रोड गोपालपुर थाना दर्री जिला कोरबा का रहने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक द्वारा नाबालिक अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी और बरामदगी के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक नागेश तिवारी के मार्गदर्शन में तत्काल पतासाजी शुरू की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर यह जानकारी सामने आई कि आरोपी जयपुर राजस्थान में मौजूद है। सूचना की पुष्टि होते ही बिना समय गंवाए विशेष टीम गठित कर जयपुर रवाना किया गया, जिसमें सउनि संतोष कुमार ताण्डी, आरक्षक संजय कश्यप, आरक्षक कृष्णा तिवारी तथा महिला आरक्षक शीतला उईके शामिल थे।
जयपुर पहुंचकर दर्री पुलिस की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए जयपुर शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम शिवदासपुर से आरोपी सूर्यप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी वहां नाबालिक बालिका को अपने साथ रखकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा नाबालिक अपहृता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया।
आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर जयपुर ले जाना तथा उसके साथ शारीरिक शोषण करना स्वीकार किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक नागेश तिवारी, उप निरीक्षक रश्मि थॉमस, सउनि संतोष कुमार ताण्डी, प्रधान आरक्षक मोतीलाल पोर्ते, आरक्षक संजय कश्यप, आरक्षक कृष्णा तिवारी एवं महिला आरक्षक शीतला उईके की भूमिका सराहनीय रही।
दर्री पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि नाबालिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है और कानून के हाथ राज्य की सीमाओं से परे भी उतने ही सशक्त हैं।

प्रदीप मिश्रा

देश तेरी से बढ़ता में वेबपोर्टल अंजोर

🙂‍↕️छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भर एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now