नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारिक संघ की पहली कार्यकारिणी बैठक में समाज सुधार और विकास का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बारिक संघ की पहली कार्यकारिणी बैठक में समाज सुधार और विकास का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम ओडीशा

By ACGN 7647 9817119303 948009

अनिल कुमार चौधरी जिला ब्यूरो गंजाम

बरहामपुर। बारिक संघ की इस वर्ष की पहली जिला कार्यकारिणी बैठक पुरुषोत्तमपुर के पास बदरमपल्ली गांव स्थित माँ बागदेवी मंदिर प्रांगण में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में गंजाम जिले के 22 तालुका से आए अध्यक्ष, सचिव और समाज के गणमान्य कुलप्रेमी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डाकुआ ने की, जबकि जिला महासचिव एवं सोरडा तालुका अध्यक्ष अजीत कुमार बेहरा ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बारिक समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
बैठक में समाज के भीतर लंबे समय से चली आ रही कुरीतियों पर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बाल विवाह, अनावश्यक विवाह रस्में, पैर धोने की प्रथा, गांव-गांव घूमकर मृत्यु की सूचना फैलाने जैसी परंपराएं, तथा नवविवाहित लड़कियों के नाम पर होने वाले दिखावटी आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि जो बेटियां आर्थिक या सामाजिक कारणों से विवाह योग्य होने के बावजूद वंचित रह जाती हैं, उनके विवाह की जिम्मेदारी समाज सामूहिक रूप से उठाएगा।
बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष गौरीशंकर बेहरा, जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ बारिक एवं कामेश्वर बारिक, जिला व धाराकोट सचिव भिखारी चरण डाकुआ, धाराकोट अध्यक्ष मनु डाकुआ, तारातारिणी मंडल अध्यक्ष बिपिनी डाकुआ, घूमसर तालुका संपादक एवं जिला युवा उपाध्यक्ष शिव प्रसाद पसायत, कोषाध्यक्ष एवं जिला संगठक रमेश डाकुआ, घूमसर तालुका/जिला सदस्य बलराम कंजिया, खलिकोट तालुका अध्यक्ष सीमांचल बारिक, पूर्व खंड अध्यक्ष कृष्ण चंद्र डाकुआ, तेरेस्थान अध्यक्ष सुरेन्द्र बेहरा, कविसूर्यनगर तालुका अध्यक्ष मनोज कुमार डाकुआ, बड़ागढ़ तालुका अध्यक्ष शिवराम बेहरा, संपादक बुलुराम डाकुआ सहित शेरगढ़, कोडोल, माहुरी, अंबागढ़, बिरुडी और सोरा तालुका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संपादक एवं बड़ी संख्या में समाजप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में वक्ताओं ने कहा कि बारिक समाज को शिक्षा, एकता और सामाजिक सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ाना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि समाज की नई पीढ़ी को कुरीतियों से मुक्त, आत्मसम्मान से भरा और प्रगतिशील दिशा में ले जाने के लिए संघ निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now