नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही में दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही में दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


रायगढ़। जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार सख्ती के साथ जारी है। इसी कड़ी में केलो बिहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किराएदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरी रणनीति के साथ कार्रवाई की योजना बनाई। पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान भेजा गया और पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर अचानक छापा मार दिया।


छापे के दौरान मकान के अंदर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और उसका सहयोगी नागेंद्र विश्वकर्मा मौजूद मिले। मौके से देह व्यापार में इस्तेमाल की जा रही आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नकद रकम भी बरामद की गई।


पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने स्वीकार किया कि डिंपी इजारदार किराए के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार करवाता था और वह स्वयं उसका संचालन व दलाली करता था। आरोपी बाहर से महिलाओं को बुलाकर इस अवैध धंधे को चला रहा था।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी

डिंपी उर्फ राहुल इजारदार, पिता जीवनलाल इजारदार, उम्र 40 वर्ष, निवासी केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
नागेंद्र विश्वकर्मा, पिता विनोद विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड, रायगढ़
इस कार्रवाई पर सख्त संदेश देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस सफल ऑपरेशन में एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की टीम, महिला पुलिस बल सहित अनेक अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now