नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकास, रोजगार और सामाजिक संतुलन का बजट, नए भारत की मजबूत आधारशिला : महापौर संजू देवी राजपूत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विकास, रोजगार और सामाजिक संतुलन का बजट, नए भारत की मजबूत आधारशिला : महापौर संजू देवी राजपूत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

कोरबा:-  नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना करते हुए इसे विकास और सामाजिक संतुलन का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा केंद्र में हैं। यह बजट समावेशी सोच को दर्शाता है और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बढ़ा हुआ फोकस आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। सड़कों, रेलवे, शहरी सुविधाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी में किए गए निवेश से न केवल विकास की गति तेज होगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त अवसर मिलेगा।


उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों से उपभोग बढ़ेगा, जिससे बाजार में मांग मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं किसानों के हित में की गई घोषणाएं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाएंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगी। स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर के लिए घोषित प्रोत्साहन आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
महापौर ने डिजिटल इंडिया, ग्रीन एनर्जी और शहरी विकास से जुड़े प्रावधानों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक आधारित सेवाओं और स्मार्ट शहरों की दिशा में उठाए गए कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करेंगे।
छत्तीसगढ़ को माइनिंग कॉरिडोर की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह पहल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने वाली साबित होगी।
अंत में महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट विकास, रोजगार और सामाजिक संतुलन का बजट है, जो देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एक सशक्त, समृद्ध तथा आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखेगा।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now