नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रात्रिकालीन सख्ती से बदमाशों पर नकेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रात्रिकालीन सख्ती से बदमाशों पर नकेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बेवजह घूमने, अड्डेबाजी और संदिग्ध जमावड़े पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कोरबा ACGN :-कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने तथा झुंड में एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 45 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कुल 12 प्रकरणों में 20 व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य रात्रिकालीन समय में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में रात्रि गश्त, निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार निरंतर और सघन रूप से जारी रखी जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now