नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेलवे निर्माण सामग्री गबन का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेलवे निर्माण सामग्री गबन का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कटघोरा थाना क्षेत्र में रेलवे डबल लाइन निर्माण से जुड़ा गंभीर मामला, आंतरिक संलिप्तता उजागर

कोरबा ACGN :- गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के मध्य नई विद्युतीकृत डबल रेलवे लाइन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री के गबन के गंभीर प्रकरण में कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कटघोरा क्षेत्र में शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी की शिकायत पर की गई, जिसमें रेलवे साइड सिंघिया एवं सुतर्रा स्थित स्टोर से लोहे के स्लीपर एवं अन्य निर्माण सामग्री के गायब होने की जानकारी दी गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत द्वारा मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कंपनी के कर्मचारियों, गार्डों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि यह घटना किसी बाहरी गिरोह या हथियारबंद लूट की नहीं, बल्कि कंपनी के भीतर कार्यरत व्यक्तियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर की गई आंतरिक गबन की है।


जांच के आधार पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 316(5), 317(2), 317(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना में सामने आया कि तेजबहादुर पटेल, जो जेसीबी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विगत कई महीनों से रेलवे निर्माण सामग्री चोरी कर कबाड़ी को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया। वहीं राहुल सिंह मरकाम की भी इस गबन में संलिप्तता पाई गई। जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि कुछ कर्मचारियों पर दबाव डालकर घटना को बाहरी लूट के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन, रेलवे लोहे के स्लीपर के टुकड़े तथा नगद राशि जब्त की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 6 हजार रुपये बताई गई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

तेजबहादुर पटेल
पद – जेसीबी ऑपरेटर
(रेलवे डबल लाइन निर्माण कार्य से संबद्ध)
राहुल सिंह मरकाम
(निर्माण कार्य में संलिप्त कर्मचारी)
जप्त सामग्री


घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन
रेलवे लोहे के स्लीपर के टुकड़े
नगद राशि
जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत – ₹25,06,000/- (पच्चीस लाख छह हजार रुपये)
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे संपत्ति एवं सार्वजनिक परियोजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार के गबन, विश्वासघात अथवा आपराधिक कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now