नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिनदहाड़े कार जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिनदहाड़े कार जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


तारबाहर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आगजनी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त
बिलासपुर ACGN :- थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने की सनसनीखेज घटना पर तारबाहर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण थाना तारबाहर के अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत धारा 326 (f), 351 (3), 3 (5) बीएनएस में दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2026 को प्रार्थी दीपक सिंह, निवासी विनोबा नगर, थाना तारबाहर ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसके भांजे श्रेयांस सिंह कंडा और उसके साथियों ने उसके घर के बाहर खड़ी हुंडई क्रेटा कार क्रमांक सीजी 10 ए क्यू 9087 में दिनदहाड़े पेट्रोल डालकर आग लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रेयांस सिंह कंडा पिता सरनजीत सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी मंगला चौक के पास थाना सिविल लाइन बिलासपुर तथा उसके साथी मौरिस रोडनी मार्टिन पिता केग मार्टिन उम्र 19 वर्ष निवासी विनोबा नगर थाना तारबाहर बिलासपुर और आनंद दास पिता ईश्वर दास उम्र 20 वर्ष निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी होंडा एक्टिवा को भी जब्त किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को घटना के तत्काल बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 196 सालिकराम कर्ष, आरक्षक राजीव सिंह, राजेश श्रीवास और नुरुल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now