नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


रतनपुर थाना क्षेत्र में ताला तोड़कर बर्तन और टुल्लू पम्प चोरी, चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा

बिलासपुर ACGN :- थाना रतनपुर पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन और टुल्लू पम्प चोरी करने वाले दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एल्यूमिनियम बर्तन और टुल्लू पम्प कुल कीमती लगभग 10 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2026 को प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास निवासी मदनपुर थाना रतनपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 जनवरी 2026 को अपने घर में ताला लगाकर बिलासपुर काम से गया था। रात करीब 10:30 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे एल्यूमिनियम के तीन बड़े गंजा बर्तन तथा एक टुल्लू पम्प चोरी हो चुके थे। शिकायत पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मदनपुर निवासी रोशन माथुर और जलेश्वर कुमार साहू को संदिग्ध अवस्था में बर्तन ले जाते देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए तीन नग एल्यूमिनियम बर्तन और टुल्लू पम्प कुल कीमती लगभग 10 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी रोशन माथुर पिता संतोष माथुर उम्र 20 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर तथा जलेश्वर कुमार साहू पिता सुरेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, आरक्षक राजेन्द्र साहू एवं पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now