नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


चकरभाठा थाना व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, 34 ग्राम हेरोइन बरामद

बिलासपुर ACGN :- जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चकरभाठा पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने के उद्देश्य से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों संदेहियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करन दीप सिंह दूसरे राज्य से अवैध मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था और अपने साथी आर. रजिंदर कुमार के साथ मिलकर तीनों मिलकर नशे का अवैध कारोबार करते थे। आरोपी ऊंचे दामों पर नशेड़ियों को मादक पदार्थ बेचते थे।


गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा पिता टीकम दास उम्र 32 वर्ष निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 07, करन दीप सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 12 तथा आर. रजिंदर कुमार पिता मुख्तियार लाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खेमकरण जिला तरनतारन पंजाब शामिल हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस ने बताया कि जिलेभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में एनडीपीएस एक्ट के सात प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं दो किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर व निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now