नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंथश्री के आशीर्वाद से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेज़ी से बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पंथश्री के आशीर्वाद से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेज़ी से बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


रिपोर्ट – अरविन्द तिवारी
बलौदाबाजार-भाटापारा | ACGN :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और विधायकों के साथ सहभागिता करते हुए पंथश्री उदित मुनि नाम साहेब एवं पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब से शाल-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए संत समागम समारोह हेतु दी जाने वाली अनुदान राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों से स्वागत किया।
इस अवसर पर पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि इस वर्ष माघ मेले के प्रथम दिन बसंत पंचमी के अवसर पर कबीर पंथ के नवनियुक्त 16वें वंशाचार्य पंथश्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर-तिलक विधिवत संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस संत समागम में देश के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में कबीरपंथी संत और अनुयायी पहुंचे हैं, जिससे आयोजन का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बन गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “साहेब बंदगी साहेब” के जयघोष के साथ उपस्थित जनसमूह को माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दामाखेड़ा का संत समागम हर वर्ष और अधिक भव्य होता जा रहा है, जो समाज में बढ़ती आस्था और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंथश्री के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ आज विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
मुख्यमंत्री ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे बचपन से ही कबीर पंथ से परिचित रहे हैं और उनके गांव बगिया में भी कबीर पंथी परिवार निवास करते हैं। उन्होंने दामाखेड़ा को “कबीर धर्मनगर” नाम दिए जाने के संबंध में कहा कि राजपत्र में प्रकाशन की अंतिम प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही यह ऐतिहासिक घोषणा पूर्ण रूप लेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है और सरकार जनता से किए गए वादों को तेज़ी से पूरा कर रही है। डबल इंजन सरकार का लाभ प्रदेश की जनता को स्पष्ट रूप से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाकर एक विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंथश्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर-तिलक समारोह ऐतिहासिक और अद्भुत रहा। उन्होंने कहा कि पंथश्री वृक्षारोपण, समाज सेवा, नशामुक्ति और युवा उत्थान जैसे क्षेत्रों में जिस प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं, वह प्रेरणादायी है। अल्प आयु में इस तरह का नेतृत्व कबीर पंथ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


क्षेत्रीय विधायक इंद्र साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संत समागम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से संत कबीर साहेब के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 कमरों के सर्वसुविधायुक्त भवन, प्राथमिक शाला के जीर्णोद्धार एवं शौचालय निर्माण की मांग रखी।
कार्यक्रम में गुरू गोसाई भानुप्रताप साहेब, विधायक भावना बोहरा, ईश्वर साहु, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, सरपंच कमलेश साहू, कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सहित प्रशासनिक अधिकारी, कबीर धर्मदास साहेब वंशावली प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, थाना प्रभारी सिमगा लखेश केवट एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए इस पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now