नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय बजट अपार अवसरों का राजमार्ग, विकसित भारत की रफ्तार को देगा नई गति : सरोज पांडेय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केंद्रीय बजट अपार अवसरों का राजमार्ग, विकसित भारत की रफ्तार को देगा नई गति : सरोज पांडेय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सुधारों को प्रदर्शन में बदलने वाला बजट, युवा, महिला और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
कोरबा ACGN :- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के भविष्य के लिए “अपार अवसरों का राजमार्ग” बताया है। उन्होंने कहा कि भारत केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि जल्द से जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है और यह बजट उसी दिशा में ठोस कदम है।


सरोज पांडेय ने कहा कि यह बजट वर्तमान की आकांक्षाओं को साकार करने के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारत जिस सुधार प्रक्रिया पर आगे बढ़ रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सनराइज सेक्टर को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्सटाइल सेक्टर और हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देश की औद्योगिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदम, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर फोकस विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेगा।
सरोज पांडेय ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं और इस बजट में नागरिकों पर निवेश को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का प्रयास स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का है, जिससे आर्थिक विकास टिकाऊ और समावेशी बने।
उन्होंने इसे युवा शक्ति का बजट बताते हुए कहा कि ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने के लिए टैक्स में दी गई बड़ी छूट से एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ावा मिलेगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि देश में दस करोड़ से अधिक महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। बजट में महिला समूहों द्वारा निर्मित और संचालित सिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है, ताकि हर घर तक आर्थिक आत्मनिर्भरता पहुंचे। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का प्रावधान महिला शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि “रिफॉर्म ओवर रेटॉरिक” के मार्गदर्शक सिद्धांत के तहत सरकार ने तीन प्रमुख लक्ष्य तय किए हैं—उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर आर्थिक विकास को तेज और टिकाऊ बनाना, जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें समृद्धि का भागीदार बनाना और सबका साथ, सबका विकास के विजन को धरातल पर उतारना।
बजट में 500 जलाशयों के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट, महिला समूहों और एफपीओ को जोड़ने जैसे प्रावधानों को उन्होंने समावेशी विकास की दिशा में अहम बताया। इससे कोस्टल क्षेत्रों के साथ-साथ इनलैंड सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा और मछुआरों, महिला समूहों तथा छोटे उत्पादकों को संगठित बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।
अंत में सरोज पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने वाला साबित होगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now