नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवाओं की खेल और सांस्कृतिक प्रतिभा का सशक्त मंच बना वार्षिकोत्सव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

युवाओं की खेल और सांस्कृतिक प्रतिभा का सशक्त मंच बना वार्षिकोत्सव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


आठ दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों में छात्रों ने दिखाया उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता

बिलासपुर ACGN :- उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार की शाम बिलासपुर स्थित जेके ग्रुप इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित ‘आव्हान 2026’ वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ऊर्जा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया और तालियों से माहौल गूंज उठा।


जेके ग्रुप के सभी इंस्टीट्यूट के मध्य आठ दिनों तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, अनुशासन और टीम भावना का प्रभावशाली संदेश भी प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को मजबूत करती हैं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, राजेश सिंह, कॉलेज चेयरमैन के खान, डॉ इरशाद खान, डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह, प्रकाश सूर्या, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now