नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब के पैसे न देने पर पेट्रोलकर्मियों से की मारपीट, आरोपियों से दो मोटरसाइकिल जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शराब के पैसे न देने पर पेट्रोलकर्मियों से की मारपीट, आरोपियों से दो मोटरसाइकिल जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कुरमापाली पेट्रोल पंप पर मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले में पेट्रोलकर्मियों के साथ मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। 1 फरवरी 2026 को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के कुरमापाली पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 7 बजे दो युवक शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर वे मोटरसाइकिल से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ लौटकर तीन कर्मचारियों पर फिर हमला किया।
पीड़ित खगपति पटेल ने इस घटना की रिपोर्ट थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल और उत्तरा कुमार बघेल, सभी निवासी ग्राम गोर्रा के रूप में की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने भानू प्रताप बघेल से होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AY 6019 और सुभाष बघेल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 6204 जब्त की। चारों आरोपियों को गैर-जमानतीय धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। भानू प्रताप, कौशल और उत्तरा कुमार आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक टिकेश्वर यादव, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता और राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और हिंसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
गिरफ्तार आरोपी
भानू प्रताप बघेल पिता स्व. जगतराम बघेल, उम्र 42 वर्ष
कौशल बघेल पिता गुलाल बघेल, उम्र 40 वर्ष
उत्तरा कुमार बघेल पिता जगतराम बघेल, उम्र 40 वर्ष
सुभाष बघेल पिता भानू बघेल, उम्र 23 वर्ष — सभी निवासी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़
जप्ती
दो मोटरसाइकिल और अन्य आपराधिक साक्ष्य

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now