नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाराजा गुहा निषादराज जयंती पर परिचय सम्मेलन: समाज की एकता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महाराजा गुहा निषादराज जयंती पर परिचय सम्मेलन: समाज की एकता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

निषाद समाज समिति द्वारा युवक-युवती एवं विधुर-विधवा परिचय सम्मेलन का आयोजन, वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों ने लिया भाग

कोरबा ACGN :-महाराजा गुहा निषादराज जयंती के अवसर पर निषाद समाज समिति द्वारा आयोजित युवक-युवती एवं विधुर-विधवा परिचय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे।


मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने अपने संबोधन में महाराजा गुहा निषादराज के त्याग, शौर्य और सामाजिक समरसता के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने निषाद समाज समिति की इस सकारात्मक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद और कोरबा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल ने कहा कि युवक-युवती एवं विधुर-विधवा परिचय सम्मेलन सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण हैं और सम्मानजनक जीवन की दिशा में सार्थक पहल साबित होते हैं। उन्होंने सफल और अनुशासित आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now