नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्म परिवर्तन के प्रकरण में दो महिला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धर्म परिवर्तन के प्रकरण में दो महिला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

आर्थिक सहायता और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का आरोप, पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग ACGN :- आर्थिक सहायता, इलाज और बीमारी दूर करने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 फरवरी को प्रार्थिया रूखमणी पाण्डेय उम्र 36 वर्ष निवासी पदमनगर चरोदा वार्ड क्रमांक 19 पुरानी भिलाई जिला दुर्ग ने थाना पुरानी भिलाई में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में प्रार्थिया ने बताया कि वह घरेलू कार्य और खाना बनाने का कार्य करती है।
प्रार्थिया के अनुसार 25 जनवरी को दो अज्ञात महिलाएं उसके घर आई थीं और ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने और आर्थिक सहायता मिलने का प्रलोभन दिया गया था। प्रार्थिया द्वारा असहमति जताने पर दोनों महिलाएं वहां से चली गई थीं। इसके बाद 01 फरवरी को वही दोनों महिलाएं पुनः प्रार्थिया के घर पहुंचीं और ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने, आर्थिक सहायता, इलाज तथा बेटी की शादी में सहयोग देने का प्रलोभन देने लगीं। इस पर प्रार्थिया और उसके परिजनों ने विरोध किया।
घटना के बाद प्रार्थिया द्वारा थाना पुरानी भिलाई पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 299 बीएनएस एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध के सबूत पाए जाने पर पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सारिका डाडिंगे उम्र 42 वर्ष निवासी खुर्सीपार और प्रियंका साईमन उम्र 33 वर्ष निवासी कुम्हारी जिला दुर्ग शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या बहकावे में न आएं। इस तरह की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now