सरकंडा पुलिस का तेज़ी से कार्रवाई, शराब दुकान में धारदार चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्व पर पुलिस का सख्त प्रहार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर ACGN :-सरकंडा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में 31 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि राजकिशोर नगर स्थित शासकीय शराब दुकान में अजय सोनी उर्फ जानू, पुत्र अशोक सोनी, उम्र 43 वर्ष, निवासी पार्वती राईस मिल, बसोड़ मोहल्ला श्याम नगर लिंगियाडीह, थाना सरकंडा अपने हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते हुए दुकान में घुसा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुँची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






