नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम बुधवारा में आगर नदी पर बनेगा बहुआयामी लाभ वाला एनीकट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्राम बुधवारा में आगर नदी पर बनेगा बहुआयामी लाभ वाला एनीकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया भूमिपूजन, 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से सिंचाई, भू-जल संवर्धन और आवागमन को मिलेगा लाभ
मुंगेली ACGN :- मुंगेली विकासखंड के ग्राम बुधवारा में आज आगर नदी पर प्रस्तावित एनीकट निर्माण का भूमिपूजन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा किया गया। लगभग 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह 60 मीटर लंबा एनीकट क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए बहुआयामी लाभ लेकर आएगा।


एनीकट के निर्माण से ग्राम बुधवारा और दुल्लापुर के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा, दोनों गांवों के बीच की दूरी कम होगी और गर्मी के मौसम में भू-जल रिचार्ज को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ग्राम सेमरकोना से अमरटापू तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।


केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि एनीकट निर्माण से क्षेत्र में पानी की स्थायी उपलब्धता, सिंचाई रकबे में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह परियोजना किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।


इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि एनीकट के निर्माण से लगभग 41 हेक्टेयर रबी और 41 हेक्टेयर खरीफ फसलों के सिंचित क्षेत्र में वृद्धि होगी।

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now