नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: शांति, विकास और विश्वास का ऐतिहासिक संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन: शांति, विकास और विश्वास का ऐतिहासिक संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर किया हाफ मैराथन का शुभारंभ, 10 हजार से अधिक धावकों और आत्मसमर्पित माओवादी युवाओं ने लिया हिस्सा
नारायणपुर ACGN :- अबूझमाड़ की पावन धरती से आज पूरे देश और दुनिया को शांति, सद्भाव और विकास का मजबूत संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर हाईस्कूल परिसर में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 में धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी दौड़ का सांकेतिक रूप से हिस्सा लिया और विजयी प्रतिभागियों के लिए मैडल का अनावरण किया।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कभी कठिनाई और माओवाद के कारण आम नागरिकों और जवानों के लिए पहुँच असंभव था, लेकिन आज सकारात्मक वातावरण के कारण हजारों लोग इस क्षेत्र में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद से मुक्ति और क्षेत्र के विकास में युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी यह संकेत देती है कि अबूझमाड़ जल्द ही खुशियों और समृद्धि से आबाद होगा।
मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है। सुरक्षा बलों के साहस और पराक्रम से आज बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास की मजबूत नींव पड़ी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 351 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया तथा नए विकास कार्यों की घोषणा भी की गई।
21 किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन नारायणपुर से बासिंग तक आयोजित की गई, जिसमें देश-विदेश से आए 60 से अधिक विदेशी प्रतिभागियों सहित बस्तर संभाग, प्रदेश एवं अन्य राज्यों के 10 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन से पूर्व हाईस्कूल परिसर में जुंबा वॉर्मअप कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि आत्मसमर्पित माओवादी युवाओं ने हथियार छोड़कर शांति और मुख्यधारा में लौटने का संदेश देते हुए मैराथन में भाग लिया। नारायणपुर की अबूझमाड़िया जनजाति और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक केदार कश्यप, जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, वैद्यराज पद्मश्री हेमचंद मांझी, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी पी. सुंदरराज, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक राबिनसन गुरिया, जिला सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now