अबूझमाड़ में शांति, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का फोकस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर शामिल हुए पीस हाफ मैराथन, खेल और पर्यटन कार्यक्रमों में
नारायणपुर ACGN :- दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अबूझमाड़ क्षेत्र में आयोजित पीस हाफ मैराथन का शुभारंभ किया और क्षेत्र में शांति, आजीविका संवर्धन तथा स्थानीय सहभागिता को बढ़ाने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर सहभागिता और विश्वास को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने शांत सरोवर के समीप रायपुर के छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के 40 बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइकर्स समूह नारायणपुर के सुदूर पर्यटन स्थल कच्चापाल तक यात्रा करेगा। इस पहल के माध्यम से अबूझमाड़ के पर्यटन और शांति संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिजली गाँव के पास स्थित शांत सरोवर में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप और लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम के साथ नौका विहार का आनंद लिया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना और समुदाय में सकारात्मक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री ने बिंजली में तीरंदाजी कार्यक्रम में स्थानीय युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और स्वयं तीर-धनुष उठाकर लक्ष्य साधते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और आदिवासी समाज की पारंपरिक दक्षताओं को आधुनिक प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति स्थापना, आजीविका संवर्धन, खेल प्रतिभाओं को मंच देने और विश्वास का वातावरण बनाने के लिए सतत कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया और जिला सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






