कोरबा में मतदाता सूची से अल्पसंख्यक मतदाताओं को हटाने की साज़िश,लोकतंत्र पर सीधा हमला : जयसिंह अग्रवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR) के नाम पर विशेष अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कोई साधारण प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र को कमजोर करने की सुनियोजित राजनीतिक साज़िश है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस गंभीर मामले में कोरबा कलेक्टर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।


मुख्य तथ्य:
सोशल मीडिया पर प्रसारित 55 पृष्ठों की सूची में 1566 मतदाता विलोपन के लिए चिन्हित हैं, जिनमें लगभग 98% एक ही अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।
फॉर्म-7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर झूठा दावा किया गया कि ये मतदाता “स्थायी रूप से अन्यत्र चले गए हैं” या “उस पते पर निवास नहीं करते।”
मतदाताओं को इसकी कोई जानकारी नहीं थी, जिससे यह जालसाजी, पहचान की चोरी और मताधिकार पर सीधा हमला है।
पूर्व में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस साज़िश की आशंका से निर्वाचन आयोग को अवगत कराया था, लेकिन चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया।
जयसिंह अग्रवाल की मांगें:
सभी फॉर्म-7 आवेदनों की 100% घर-घर जाकर भौतिक एवं दस्तावेजी जांच।
यह सार्वजनिक किया जाए कि किसने और किसके निर्देश पर यह फर्जीवाड़ा किया।
फर्जी या कूटरचित फॉर्म-7 पाए जाने पर IPC, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम एवं IT अधिनियम के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज।
संदिग्ध अधिकारियों या BLO/सुपरवाइज़र के खिलाफ विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई।
जांच पूरी होने तक सभी विवादित विलोपन प्रक्रियाओं पर रोक।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाना नागरिक के मौलिक अधिकार पर हमला है। यदि इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो निर्वाचन प्रणाली की विश्वसनीयता, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को गंभीर क्षति पहुंचेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






