नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, दो गुंडा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, दो गुंडा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

थाना कोनी क्षेत्र में संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं को रोकने पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर ACGN :-थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा शुक्रवार 31 जनवरी 2026 को दो गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध यह कदम उठाया गया। कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जद में आए आरोपियों में कमल जाल यादव, पिता राजेश जाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर तथा राजू उर्फ नारायण लोनिया, पिता भागीरथी लोनिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरी थाना कोनी जिला बिलासपुर शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now