एसपी कार्यालय में एएसआई अंजोर सिंह सारोते के सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देने वाले एएसआई को अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही ACGN :- जिला गठन के उपरांत पुलिस विभाग में निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं देने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय जीपीएम में पदस्थ रीडर सहायक उपनिरीक्षक अंजोर सिंह सारोते के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल को स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने अपने संबोधन में कहा कि एएसआई अंजोर सिंह सारोते ने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य व्यवहार, समयबद्धता और जिम्मेदारी की भावना अन्य कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और इस दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना सराहनीय है। एएसआई सारोते ने न केवल कार्यालयीन दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाया, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया, जिससे कार्यालयीन कार्यों में सुचारू व्यवस्था बनी रही।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने भी अपने संबोधन में एएसआई अंजोर सिंह सारोते के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने उनके शांत स्वभाव, सहयोगात्मक दृष्टिकोण और जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि सेवा के दौरान उन्होंने सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया और कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखा, जो एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त एएसआई अंजोर सिंह सारोते को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एएसआई अंजोर सिंह सारोते ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने पुलिस विभाग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि विभाग से उन्हें हमेशा सहयोग, मार्गदर्शन और सम्मान मिला। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विभाग में बिताए गए वर्ष उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त एएसआई अंजोर सिंह सारोते को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पूरे आयोजन का माहौल भावनात्मक एवं आत्मीय रहा, जहां सभी ने उनके स्वस्थ और सम्मानजनक भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदा किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






