नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फरसानुमा तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फरसानुमा तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने भेजा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर राहगीरों को डराने का मामला, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जप्त
रायगढ़ ACGN :-जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलीभौना नीचेपारा में सार्वजनिक स्थान पर फरसानुमा धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमलीभौना नीचेपारा में एक युवक शराब के नशे में फरसानुमा धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराकर भय का माहौल बना रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत एवं आरक्षक शिव वर्मा को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए झगड़ा-विवाद कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों की सहायता से घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश यादव पिता श्रवण यादव उम्र 21 वर्ष निवासी अमलीभौना नीचेपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से फरसानुमा लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कृत्य को आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाना गंभीर अपराध है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में गुंडागर्दी, हथियार लहराकर आम जनता में भय फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now