नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 38 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद डीएसपी साधना सिंह सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

38 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद डीएसपी साधना सिंह सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों–कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई, अनुशासन और समर्पण को बताया प्रेरणास्रोत

रायगढ़ ACGN :- पुलिस विभाग में 38 वर्षों की दीर्घ, अनुशासित एवं सराहनीय सेवा के उपरांत उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर पुलिस विभाग की परंपरा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें गरिमामय और भावभीनी विदाई दी।


कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक सुशांत बनर्जी द्वारा किया गया, जिसमें डीएसपी साधना सिंह के सेवाकाल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। जानकारी दी गई कि साधना सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश में जिला जगदलपुर से उप निरीक्षक पद पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इसके पश्चात उन्होंने सब इंस्पेक्टर एवं इंस्पेक्टर के रूप में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली एवं रायगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वर्ष 2018 में निरीक्षक से पदोन्नत होकर वे उप पुलिस अधीक्षक बनीं और मुंगेली में पदस्थ रहीं, इसके बाद रायगढ़ जिले में योगदान दिया। वे पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से पुलिस मुख्यालय रायगढ़ में सेवाएं दे रही थीं।


सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने डीएसपी साधना सिंह को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साधना सिंह का 38 वर्षों का सेवाकाल पुलिस विभाग के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने ऐसे समय में पुलिस सेवा जॉइन की, जब यह क्षेत्र प्रायः पुरुष प्रधान माना जाता था, इसके बावजूद उन्होंने पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि साधना सिंह ने अपने कार्य और पारिवारिक जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाकर यह सिद्ध किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।
एसएसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए डीएसपी साधना सिंह के शांत, सुलझे और जिम्मेदार कार्यशैली की प्रशंसा की तथा उनके अनुभवों को विभाग के लिए प्रेरणादायी बताया।


सेवा सम्मान कार्यक्रम में डीएसपी साधना सिंह का पूरा परिवार, शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांत बनर्जी, परिवीक्षाधीन डीएसपी अजय नागवंशी, आरआई अमित सिंह सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और सम्मानपूर्ण रहा, जहां सभी ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदाई दी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now