नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोतवाली पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका दस्तयाब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोतवाली पुलिस की तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका दस्तयाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल
रायगढ़ ACGN :- कोतवाली पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले का विवरण यह है कि 29 जनवरी को बालिका की मां द्वारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री 28 जनवरी की सुबह बिना बताए घर से निकल गई है। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल सका, जिससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई गई। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी कोतवाली को गुम बालिका की शीघ्र पतासाजी के स्पष्ट निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम सक्रिय हुई और तकनीकी साक्ष्यों व लगातार पतासाजी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष चौहान पिता कमलेश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी रामभांठा रायगढ़ बताया। आगे की जांच में बालिका के कथन एवं चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों से जुड़े अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी में आते हैं और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं कोतवाली पुलिस के हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सका।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now