कोरबा पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक सप्ताह में 59 गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
24 वारंटियों को दबोचा, 09 स्थायी वारंटी शामिल, कानून से भागने वालों पर शिकंजा कसता गया
कोरबा | कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा सघन और सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में पुलिस ने 59 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है, जिससे जिले में अपराधियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है।
यह व्यापक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी कड़े दिशा-निर्देशों के तहत की गई। एसपी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अधिकारियों के नेतृत्व में चला सघन अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओपी) तथा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को त्वरित, सटीक और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इन निर्देशों के तहत पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दी, पुराने लंबित मामलों की समीक्षा की तथा न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
24 वारंटियों की गिरफ्तारी, 09 स्थायी वारंटी शामिल
इस अभियान के दौरान कोरबा पुलिस द्वारा 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 09 स्थायी वारंटी शामिल हैं। ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे और कानून से बचने का प्रयास कर रहे थे।
इसके अतिरिक्त अन्य मामलों में की गई कार्रवाई को मिलाकर कुल 33 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी चोरी, मारपीट, आबकारी, अवैध गतिविधियों एवं अन्य आपराधिक मामलों में वांछित थे। इनकी गिरफ्तारी से न केवल लंबित मामलों में प्रगति हुई है, बल्कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगा है।
एक सप्ताह में 59 गिरफ्तारियां, अपराधियों में मचा हड़कंप
कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस सघन अभियान के अंतर्गत केवल एक सप्ताह के भीतर 59 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें स्थायी वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी एवं अन्य आपराधिक मामलों के आरोपी शामिल हैं।
लगातार हो रही कार्रवाई से जिले के आपराधिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की इस सख्ती से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों के लिए यह स्पष्ट संकेत है कि कानून से बचने की कोई संभावना नहीं है।
एसपी का स्पष्ट संदेश अपराध पर जीरो टॉलरेंस
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट किया है कि “कोरबा जिले में अपराध, अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। फरार वारंटियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा। आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि पुराने लंबित वारंटों की नियमित समीक्षा करें और अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
नागरिकों से कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे—
अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री, जुआ, सट्टा, नशा तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी साझा करें, संदिग्ध व्यक्तियों या अपराधियों की सूचना नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें
पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और नागरिकों के सहयोग से ही जिले में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
कोरबा पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी एक दिन या सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अपराध नियंत्रण, वारंटी गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
जिले में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






