रशियन हॉस्टल नहर पुल रेलिंग चोरी मामले में 05 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 17 जेल भेजे गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कोरबा ACGN :- कोरबा जिले में सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग चोरी के मामले में पुलिस ने 05 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 17 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जिनमें पूर्व में 02 विधि से संघर्षरत बालक एवं 10 अन्य आरोपी शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी / थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17 जनवरी 2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगी लोहे की रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया है। यह रेलिंग सार्वजनिक संपत्ति थी, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा भी प्रभावित होने की आशंका थी।
शिकायत पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की सघन जांच और कार्रवाई
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर इस संगठित चोरी में संलिप्त आरोपियों की पहचान की। प्रारंभिक चरण में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके साथ ही इस मामले में संलिप्त 02 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
शेष फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी करते हुए पुलिस ने 05 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस प्रकार अब तक इस प्रकरण में कुल 17 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
मनोज कुमार पंडित उर्फ बमजी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम झाझौर, थाना गुड्डी, जिला सिवान (बिहार), वर्तमान पता पम्पहाउस कॉलोनी, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
राजीव कुमार सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी तुलसीनगर, थाना कोतवाली, कोरबा।
संदीप महत, उम्र 22 वर्ष, निवासी साईं मंदिर के पास, मेजीनमाठा, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
शिवनारायण सागर उर्फ शिवा, उम्र 42 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पीछे, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
आदित्य यादव उर्फ आदि, उम्र 19 वर्ष, निवासी महावीर चौक, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, कोरबा।
सार्वजनिक संपत्ति से अपराध पर सख्त रुख
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा आगे भी ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त, निरंतर और प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि जिले में कानून का भय बना रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






