नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस कमिश्नर डॉ० संजीव शुक्ला ने किया प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस कमिश्नर डॉ० संजीव शुक्ला ने किया प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

पुलिस अधिकारियों के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्वों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर – जिले में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात कमिश्नरेट के अंतर्गत कार्यरत सहायक पुलिस आयुक्त से उच्च श्रेणी के अधिकारियों के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कार्यों से संबंधित दो दिवसीय विशेष पाठशाला / प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त विशेष पाठशाला का आयोजन 30 एवं 31 जनवरी को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवीन रूप से लागू पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों को प्रदत्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संबंधी अधिकारों , दायित्वों , कानूनी प्रावधानों तथा व्यावहारिक प्रक्रियाओं की गहन समझ प्रदान करना था। ताकि कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों का त्वरित , प्रभावी एवं विधिसम्मत निर्वहन सुनिश्चित किया जा सके। उपरोक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ० संजीव शुक्ला (आईपीएस) द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की उपयोगिता तथा इसके अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग सजगता एवं प्रभावी ढंग से किया जाना आवश्यक है , जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो तथा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के हौसले पस्त हों। पूरे प्रशिक्षण सत्र के दौरान अमित तुकाराम कांबले (आईपीएस) अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर , उमेश गुप्ता(आईपीएस) , डीसीपी मध्य जोन , मयंक गुर्जर(आईपीएस) , डीसीपी उत्तर जोन , संदीप पटेल (आईपीएस) , डीसीपी पश्चिम जोन तथा स्मृतिक राजनाला (आईपीएस) , डीसीपी साइबर एवं क्राइम उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में के.के. वाजपेयी द्वारा अधिकारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के दायित्वों , वैधानिक शक्तियों एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रासंगिक विधिक प्रावधानों की व्याख्या , व्यवहारिक उदाहरणों , केस-स्टडी तथा प्रश्न–उत्तर आधारित संवादात्मक सत्रों के माध्यम से अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस विशेष पाठशाला में कमिश्नरेट रायपुर के सभी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपने-अपने कार्यपालिक स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पचास से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।यह विशेष पाठशाला पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता , कानूनी शुद्धता एवं निर्णय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now