नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल जमनीपाली के विद्यार्थियों के लिए कराया सेमिनार एवं कॅरियर काउंसिलिंग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल जमनीपाली के विद्यार्थियों के लिए कराया सेमिनार एवं कॅरियर काउंसिलिंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

समीपस्थ 11 गांवों के स्कूली बच्चों को सिपेट की मदद से मिला कॅरियर मार्गदर्शन, दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने जाना भविष्य का रास्ता

कोरबा ACGN :- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम की ओर से नई 2×660 मेगावाट विद्युत परियोजना के समीपस्थ गांवों के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट के सहयोग से दो दिवसीय सेमिनार एवं कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी निगमित द्वारा कॉरपोरेट पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के तहत किया गया, जिसके माध्यम से स्थानीय क्षेत्रों में शिक्षा और कौशल विकास को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।


एचटीपीएस कोरबा पश्चिम द्वारा समीपस्थ 11 गांवों में सीईआर गतिविधियों का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब तक चिन्हांकित सात स्थानों पर सेमिनार एवं कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जा चुका है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एनटीपीसी जमनीपाली में 27 एवं 28 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में ग्राम अयोध्यापुरी, जमनीपाली, स्याहीमुड़ी और पंडरीपानी के स्कूली विद्यार्थी लाभान्वित हुए। यह आयोजन मुख्य अभियंता एचके सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता तकनीकी एवं सहायक सेवाएं एमके गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षण विभाग द्वारा संपन्न कराया गया।


सिपेट कोरबा के प्रशिक्षकों की टीम में रजनीश पांडेय और नीतीश कुमार शामिल रहे। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के लिए विषय चयन, 12वीं के बाद स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, लक्ष्य निर्धारण, प्रभावी तैयारी की रणनीति और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिपेट की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। प्लास्टिक उत्पाद निर्माण तकनीक जैसे इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग सहित विभिन्न आधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली, रखरखाव तथा उद्योग और दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अभिमन्यु साहू, वरिष्ठ व्याख्याता एसएस खान, एचटीपीएस से अधीक्षण अभियंता प्रशिक्षण सुमित सिंह, कार्यपालन अभियंता प्रशिक्षण मनोज मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी बसंत शाहजीत एवं नई परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now