नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस का प्रदर्शन रहा फीका, खानापूर्ति तक सिमटा विरोध – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कांग्रेस का प्रदर्शन रहा फीका, खानापूर्ति तक सिमटा विरोध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीमित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, जनसमर्थन के अभाव में नहीं दिखा असर
मुंगेली ACGN :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुंगेली में कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन अपेक्षित प्रभाव छोड़ने में असफल रहा। सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और कमजोर जनसमर्थन के चलते यह प्रदर्शन केवल औपचारिकता और खानापूर्ति तक सिमट कर रह गया। कार्यक्रम के दौरान न तो व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली और न ही आम जनता का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में नजर आया।
कांग्रेस द्वारा मनरेगा और धान खरीदी को लेकर लगाए गए आरोपों को स्थानीय किसानों और मजदूरों ने सिरे से खारिज किया। आमजन का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हित में ठोस और प्रभावी निर्णय ले रही है, जिससे विपक्ष हताशा में इस तरह के विरोध प्रदर्शन कर रहा है। भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। रकबा निर्धारण और खरीदी प्रक्रिया में सख्ती का उद्देश्य फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और वास्तविक किसानों को लाभ पहुंचाना है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर पाई, जबकि भाजपा सरकार ने समय पर भुगतान, ऑनलाइन प्रणाली और निगरानी तंत्र को मजबूत कर किसानों को राहत दी है। इसी तरह मनरेगा में किए गए सुधारों को भी योजना को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।
कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन न तो जनभावनाओं से जुड़ा नजर आया और न ही उसे आम जनता का समर्थन मिला। सड़कों पर उतरी कांग्रेस को देखकर यह स्पष्ट प्रतीत हुआ कि पार्टी वास्तविक मुद्दों के अभाव में केवल राजनीतिक अस्तित्व बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
आम जनता का स्पष्ट मत है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के नेतृत्व में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है और ऐसे प्रतीकात्मक आंदोलनों से सरकार के जनहितकारी निर्णयों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now