नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में एक और निर्णायक कदम, चार इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में एक और निर्णायक कदम, चार इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयास, सुदृढ़ कैम्प व्यवस्था और बेहतर कनेक्टिविटी से सिमट रहा माओवादी प्रभाव क्षेत्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर ACGN :- किस्टाराम क्षेत्र में आठ लाख रुपये के इनामी चार सक्रिय माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय बस्तर में बढ़ते विश्वास, सुरक्षा और विकास के वातावरण का स्पष्ट प्रमाण माना जा रहा है। आत्मसमर्पण की यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलते हालात और शासन-प्रशासन के प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के समन्वित और सतत अभियानों, सुदृढ़ कैम्प व्यवस्था, प्रभावी क्षेत्रीय उपस्थिति तथा सड़क और संचार कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रत्यक्ष परिणाम है कि माओवादी प्रभाव क्षेत्र लगातार सिमट रहा है और उनका सामाजिक आधार कमजोर पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है कि जो लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें अवसर, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाएगा। बस्तर क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास की यह प्रक्रिया पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में स्थायी शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now