अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
प्रतिबंधित श्रेणी की 90 नशीली टैबलेट, नगद राशि व मोबाइल जब्त
बिलासपुर, दिनांक 30.01.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम वाली गली के पास एक युवक अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस बोले, पिता चन्द्रप्रकाश बोले, उम्र 20 वर्ष, निवासी नया पारा दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की गई

Nitrazepam Tablets IP (Nitrosun-10) – 02 स्ट्रिप (कुल 20 टैबलेट)
Nitrazepam Tablets IP (Nitzascan-10) – 07 स्ट्रिप (कुल 70 टैबलेट)
इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 90 नग प्रतिबंधित श्रेणी की नशीली टैबलेट बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त आरोपी से नगद ₹240 एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
आरोपी द्वारा उक्त नशीली दवाइयों के संबंध में कोई भी वैध चिकित्सकीय दस्तावेज अथवा प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं किया जा सका। प्रारंभिक जांच में आरोपी का अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त होना पाया गया।
उक्त कृत्य पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 21, 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
जब्त नशीली दवाइयों को सीलबंद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपी के अन्य सहयोगियों एवं नशीली दवाओं की सप्लाई चैन की भी गहन जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


