ग्राम रामतला में दो समुदायों के बीच चला आ रहा विवाद पुलिस की पहल से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
शांति बैठक के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बहाल
बिलासपुर, थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामतला में विगत लंबे समय से दो समुदायों (सूर्यवंशी सतनामी एवं अन्य) के मध्य भूमि विवाद तथा पंचायत स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। उक्त कारणों से ग्राम में सामाजिक तनाव व्याप्त था एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। विभिन्न समुदायों के मध्य आपसी अविश्वास एवं तनाव को दृष्टिगत रखते हुए स्थिति को संवेदनशील माना जा रहा था।

मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार, आईपीएस एवं थाना कोनी पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील पहल करते हुए दिनांक 30/01/2026 को दोनों पक्षों की शांति बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख नागरिकों, पंच-प्रतिनिधियों एवं सम्मानित ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता, निष्पक्षता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया। विस्तृत चर्चा एवं पारस्परिक संवाद के उपरांत पुलिस द्वारा संतुलित, व्यावहारिक एवं सर्वमान्य समाधान प्रस्तुत किया गया, जिसे दोनों पक्षों द्वारा सहमति के साथ स्वीकार किया गया।
मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई संपादित कर निर्णय को औपचारिक रूप प्रदान किया गया। पुलिस की मध्यस्थता, समझाइश एवं आपसी सहमति के फलस्वरूप ग्राम रामतला में लंबे समय से चला आ रहा विवाद शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से समाप्त हुआ तथा ग्राम में पुनः सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास एवं शांति की स्थापना हुई।
थाना कोनी पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील मामलों में संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






