महासमुंद में भाजपा किसान मोर्चा को नई ताकत, संतोष तिवारी बने जिला कार्यकारिणी सदस्य
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महासमुंद छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
संवाददाता
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भाजपा संगठन को मजबूती देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हेत राम साहू की अनुशंसा पर संतोष तिवारी को जिला भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठनात्मक स्तर पर किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। संतोष तिवारी को एक सक्रिय, जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने वाले कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से किसान हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
नियुक्ति पर संतोष तिवारी ने भाजपा नेतृत्व, जिला अध्यक्ष हेत राम साहू सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा किसानों की आवाज़ को संगठन और शासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






