कोरबा पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान: रशियन हॉस्टल पुल चोरी प्रकरण में 5 और आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
कोरबा, 29 जनवरी 2026: कोरबा जिले में सार्वजनिक संपत्ति की चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस ने रशियन हॉस्टल के पास लोहे के पुल/रेलिंग चोरी मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले इस प्रकरण में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था। अब तक कुल 10 आरोपी जेल में हैं।
मामले का विवरण : प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन रामपुर में दिनांक 17 और 19 जनवरी 2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल और डेंगुर नाला पुल की लोहे की रेलिंग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 53/2026 और 87/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मुखबीर सूचना और जांच के आधार पर संलिप्त पाए गए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
रोहित कुमार, पिता रामानंद भगत, उम्र 33 वर्ष, रावतभाटा बजरंग चौक
राजेश कुमार उपाध्याय, पिता महेश्वर लाल उपाध्याय, उम्र 48 वर्ष, अटल आवास, वार्ड 117
विक्की कुमार साह, पिता रंजीत साह, उम्र 24 वर्ष, रावतभाटा बजरंग चौक
मोहम्मद असलम, पिता मोहम्मद महबूब खान, उम्र 42 वर्ष, 15 ब्लॉक
मोहम्मद अब्दुल कादिर, पिता मोहम्मद राहुब खान, उम्र 19 वर्ष, 15 ब्लॉक, दो नाबालिग आरोपी
ये सभी आरोपी गैस कटर का उपयोग कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर चोरी कर कबाड़ में बेचते थे। मोहम्मद असलम, मोहम्मद अब्दुल कादिर और दो नाबालिगों का नाम अन्य पाइप चोरी प्रकरणों में भी सामने आया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
अवैध कबाड़ कारोबार पर विशेष अभियान:
कोरबा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में अवैध रूप से कबाड़ संचालित करने वाले मदन अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
कबाड़ दुकानों पर सघन जांच और सीलिंग:
कोरबा, कटघोरा और दर्री क्षेत्र में अभियान के तहत अब तक सात कबाड़ यार्ड/दुकानों को सील किया गया। इनमें शामिल हैं:
सियाराम अग्रवाल, झगरहा
जाफर कबाड़ यार्ड, कुसमुंडा
पिंटू गुप्ता कबाड़ यार्ड, आरामशीन चौक
झनू कबाड़ दुकान
सफीक कबाड़ी दुकान
इन दुकानों की वैधता, स्टॉक विवरण और स्रोतों की संयुक्त जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पत्रकार को धमकाने के मामले में कार्रवाई:
थाना सिविल लाइन में पत्रकार द्वारा दी गई शिकायत पर सियाराम अग्रवाल के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस की अपील: कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अनुरोध करती है कि सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें। आपकी सूचना से हम अपराधों पर और प्रभावी नियंत्रण कर सकते हैं।
कोरबा पुलिस अधीक्षक:श्री सिद्धार्थ तिवारी
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






