नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भविष्य की मांग को देखते हुए विद्युत ढांचे के विस्तार पर जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भविष्य की मांग को देखते हुए विद्युत ढांचे के विस्तार पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए स्पष्ट निर्देश
रायपुर ACGN :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए राज्य में विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण की वर्तमान स्थिति तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आमजन की मूलभूत आवश्यकता है और इसकी निर्बाध आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी विद्युत उत्पादक राज्यों में शामिल है और भविष्य की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा अवसंरचना का समयबद्ध और योजनाबद्ध विस्तार जरूरी है। समीक्षा बैठक में ऑफ-ग्रिड विद्युतीकृत गांवों को शीघ्र ग्रिड से जोड़ने, विद्युत अधोसंरचनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने और बस्तर के दूरस्थ अंचलों में ग्रिड आधारित विद्युतीकरण को गति देने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को विद्युत आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने, सोलर पैनल स्थापना और रखरखाव की प्रक्रिया सरल करने, इंस्टालेशन की दैनिक संख्या बढ़ाने तथा सभी शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया। साथ ही पीएम सूर्यघर योजना और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में लंबित बिजली बिलों की समीक्षा करते हुए उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए अवसर और सुविधा देने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में ट्रांसफार्मर क्षमता 24,227 एमवीए से बढ़कर 27,820 एमवीए हो गई है और 400/220 केवी, 220/132 केवी तथा 132/33 केवी उपकेंद्रों के उन्नयन सहित कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। बैठक में सौर सुजला योजना, कुसुम योजना, नियद नेल्ला नार, ग्राम विद्युतीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता विस्तार और पीक डिमांड के अनुरूप ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव ने पीपीटी के माध्यम से विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण, पीएम सूर्यघर, पीएम जनमन, कृषि पंपों के ऊर्जीकरण, मजराटोला विद्युतीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी वर्षों की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत सहित सीएसपीडीसीएल, सीएसपीजीसीएल और सीएसपीटीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now