नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने पाली महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों को दिया दिशा-निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने पाली महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों को दिया दिशा-निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN :- कोरबा के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली केराझरिया में 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित नोडल अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर समग्र तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की सुविधा सुनिश्चित करने तथा प्रवेश पास से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने संभावित वीआईपी आगमन के दृष्टिगत हेलीपैड तैयार रखने, आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम रोहित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now