नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “का हाल हे कका… कोई तकलीफ़ तो नहीं? कलेक्टर कुणाल दुदावत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“का हाल हे कका… कोई तकलीफ़ तो नहीं? कलेक्टर कुणाल दुदावत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्था का लिया जायजा

कोरबा ACGN :- कोरबा के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पाली विकासखंड स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से खरीदी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने केंद्र पर धान बेचने आए किसानों से संवाद करते हुए कहा, “का हाल हे कका…….. कोई तकलीफ़ तो नहीं? कौन सा धान है, कितना धान है? खरीदी केंद्र में भी 10 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा है, तत्काल आवश्यकता हो तो पैसे निकाल सकते हैं….. कोई समस्या हो तो बताइए।” उन्होंने स्वयं किसानों के धान की नमी और गुणवत्ता की जांच की तथा खरीदी की स्थिति का अवलोकन किया।


किसानों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के धान बेच पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में केवल वास्तविक और पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि केंद्र में आने वाले धान को अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए और नमी जांच के बाद ही खरीदी की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पुराने, अवमानक और अनुपयोगी धान की खरीदी पूर्णतः प्रतिबंधित रहे।


कलेक्टर ने किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्क एवं संवेदनशील रहने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now