नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र और पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों के पोषण और उपचार पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र और पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों के पोषण और उपचार पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009


कोरबा, 29 जनवरी 2026/ ACGN: कोरबा के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज पाली ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने, अस्पताल सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री दुदावत ने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों और उनकी माताओं से संवाद करते हुए कहा, “क्या नाम है बेटा? खाना ठीक लग रहा है न? यहाँ कोई समस्या तो नहीं? 15 दिन तक आपके बच्चे को पोषण आहार मिलेगा। घर जाने के बाद भी संतुलित और पोषणयुक्त भोजन देना जारी रखें। छह माह से छह वर्ष तक बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए यह बेहद जरूरी है। यदि कोई समस्या आए तो तुरंत अस्पताल लेकर आइए।”


उन्होंने बच्चों के वजन और स्वास्थ्य की स्वयं जांच की और माताओं को संतुलित आहार और नियमित देखभाल का महत्व समझाया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एनआरसी की नियमित मॉनिटरिंग, परिसर की स्वच्छता, किचन और वाशरूम की सफाई, बच्चों को मीनू के अनुसार संतुलित भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला और पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, दंत और नेत्र विभाग, दवा वितरण केंद्र एवं प्रयोगशाला का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध हों, मरीजों को किसी भी दवा के लिए बाहर न जाना पड़े, और जाँच रिपोर्टों को व्हाट्सऐप के माध्यम से मरीजों तक भेजा जाए।


कलेक्टर ने नेत्र विभाग में बंद मशीन शुरू करने, आईसीयू को 15 दिनों के भीतर व्यवस्थित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी करने और सभी यंत्रों के सुचारू रखरखाव पर विशेष बल दिया। अस्पताल परिसर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, समय पर दवा और उपचार सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह, बीएमओ डॉ. अनिल सराफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now