नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘अटल स्मृति भवन’ बनेगा भाजपा संगठन की नई पहचान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘अटल स्मृति भवन’ बनेगा भाजपा संगठन की नई पहचान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन अवसर पर भाजपा जिला कोरबा का भव्य मीडिया संवाद कार्यक्रम संपन्न

कोरबा ACGN :- भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन अवसर पर भाजपा जिला कोरबा द्वारा मीडिया से संवाद सह भेंटवार्ता कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब, तिलक भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह एवं जिला महामंत्री युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन की विशेष उपस्थिति रही।


मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सेवा, संगठन और संवाद के मूल मंत्र के साथ भाजपा कोरबा जिला एक भव्य, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के नवीन भाजपा जिला कार्यालय का नामकरण “अटल स्मृति भवन” के रूप में किया जाएगा, जो भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक बनेगा।


गोपाल मोदी ने जानकारी दी कि प्रस्तावित अटल स्मृति भवन का निर्माण लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर किया जाएगा। यह कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और दूर-दराज़ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं जनसेवा का प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन 16 जनवरी 1991 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष लखीराम अग्रवाल के करकमलों से संपन्न हुआ था तथा उसका लोकार्पण 24 मार्च 1993 को कुशाभाऊ ठाकरे द्वारा किया गया था। नया जिला कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक सशक्त करने वाला वैचारिक केंद्र होगा।
मीडिया संवाद कार्यक्रम में अशोक चावलानी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब पोर्टल से जुड़े पत्रकार, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठन की भावी योजनाओं और जनसेवा के संकल्प पर सार्थक संवाद किया गया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now