नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचआईवी/एड्स जन जागरूकता अभियान पर हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स की एक दिवसीय बैठक संपन्न – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचआईवी/एड्स जन जागरूकता अभियान पर हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स की एक दिवसीय बैठक संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को कानून, अधिकार और टोल फ्री नंबर की दी गई जानकारी

कोरबा ACGN :- कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के मार्गदर्शन में जिले में एचआईवी/एड्स जन जागरूकता अभियान के तहत सघन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी डॉ. रविकान्त सिंह राठौर के नेतृत्व में इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के अंतर्गत हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स एवं अन्य हॉस्पिटल स्टाफ के लिए एक दिवसीय बैठक का आयोजन 28 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।
बैठक का उद्देश्य हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा इससे संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कभी भी एचआईवी/एड्स से संबंधित परामर्श और जानकारी प्राप्त कर सकता है।


कार्यक्रम में एचआईवी एवं एड्स (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल) एक्ट 2017 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते समय एचआईवी संक्रमित मरीजों के अधिकारों और उनकी गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा सके। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि उपचार के दौरान किसी भी परिस्थिति में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भेदभाव नहीं होना चाहिए।
यह बैठक जिला एड्स नियंत्रण समिति कोरबा द्वारा आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स के साथ-साथ जिला एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और कानून के अनुरूप व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now