जीपीएम पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
02.172 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
गौरेला ACGN :- जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना गौरेला एवं साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम द्वारा सघन निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जनवरी 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रानिझाप निवासी परान्सू राठौर अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदकर लालपुर से गौरेला नगर की ओर आ रहा है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरेला नगर के बांधामुड़ा स्वागत गेट के पास दबिश दी और आरोपी परान्सू राठौर को उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CH10 AZ 1442 के साथ रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 02.172 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे एनडीपीएस अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उक्त गांजा ग्राम दौंजरा, लालपुर निवासी कोमल राठौर से खरीदा था और अपने गांव रानिझाप ले जा रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी कोमल राठौर को भी प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02.172 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल हैंडसेट जब्त किए हैं। इस संबंध में थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत विवेचना की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक सौरभ सिंह द्वारा किया गया। टीम में उप निरीक्षक सनत मात्रे, उप निरीक्षक रोहित डहरिया और आरक्षक विजय पैंकरा शामिल रहे। विवेचना के दौरान साइबर सेल गौरेला–पेंड्रा–मरवाही से प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा और हर्ष गहरवार द्वारा महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






